नगर निगम बरेली में चलाया अतिक्रमण अभियान ,,शहर में मची खलबली।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर निगम बरेली में चलाया अतिक्रमण अभियान ,,शहर में मची खलबली।

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-22T13:18:36Z
    Share
नगर निगम बरेली में चलाया अतिक्रमण अभियान ,,शहर में मची खलबली।

जनपद बरेली नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने आज अभियान चलाकर फोर्स के साथ आक्रमण हटवाया उसे दौरान बाजार में अतिक्रमण कर रहे लोगों में खलबली मच गई टीम ने कई लोगों का सामान भी जप्त कर लिया ,


थाना कोतवाली क्षेत्र के महादेव पुल के नीचे आए दिन आक्रमण होने के कारण जाम लग जाता है जिससे बाजार में पहुंच रहे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है,

 वहीं जिला अस्पताल को मरीजों के लेकर जा रही है एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम की आक्रमण टीम ने अभियान चला कर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की,


कहीं-कहीं कुछ व्यापारियों का सामान भी जप्त किया गया ।अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि समय-समय पर शिकायत के अनुसार निरंतर अभियान चलाया जा रहा है ,अतिक्रमण करने वालों पर लगातार करवाई जा रही है।


 अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है ,आगे से अतिक्रमण करते हुए पाए जाने पर उनका सारा सामान जप्त कर लिया जाएगा ,व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close