बालाजी के भक्तों ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान
बदायूं के बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या छह गौशाला रोड स्थित संकटमोचन श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान मनाए जा रहे
दो दिवसीय गंगा सप्तमी के तहत बुधवार को गंगा घाट कछला पर सफाई अभियान चलाया गया। दरबार के प्रधान मंहत राजेश चंद्र जाजू महाराज एवं समिति के पदाधिकारियों ने गंगा घाट पर सफाई करते गंगा के जल से पॉलीथिन,
प्लास्टिक, दोना एवं श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गये कपड़े गंगा जल से बाहर निकाल कर इकट्ठा किए और गंगा के घाट से दूर जंगल में फिकवाया। वहीं गंगा के जल में वाहन धो रहे लोगों को जागरुक करते हुए उनको समझाया की गंगा का जल मानव जीवन का आधार है। गंगा जल के साथ-साथ छोटी बड़ी
नदियों तालाबों व जल के संरक्षण के सभी स्त्रोतों को साफ स्वच्छ रखना सिर्फ हमारी ही डयूटी नहीं है बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसलिए हम सबको मिलकर इनकी स्वच्छता पर आंदोलन करना होगा।