समाचार संकलन के लिए गए पत्रकार के साथ हुई मारपीट से पत्रकारों में रोष। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन ने की घटना की निंदा
मैनपुरी । जिले के करहल नगर में समाचार संकलन के लिए गए पत्रकार के साथ मारपीट की गई मामले के अनुसार देवी रोड स्थित उचित दर विक्रेता मुन्नी देवी द्वारा की जा रही
घटतौली और सरकार का नियम न मानने की शिकायत एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी से राशन कार्ड धारक शाहीन ने की थी। एसडीएम द्विवेदी ने इस मामले की जांच के लिए पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान को उचित दर विक्रेता
की दुकान पर जाकर राशन कार्ड धारकों से जानकारी करने को कहा था। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को तीन महिला राशन कार्ड धारकों ने राशन कम देने की बात कही। जिसमें आशा देवी को 10 किलो राशन कम देने की बात प्रकाश में आई।
राशन कार्ड धारक साहिबा ने कहा कि हमारे राशन कार्ड में 6 यूनिट हैं। इस तरह 30 किलो राशन मिलना चाहिए मगर राशन डीलर मुन्नी देवी 25 किलो राशन उपलब्ध कराती हैं। राशन कार्ड धारकों का यह भी कहना है
कि मुन्नी देवी के पुत्र राशन दुकान का संचालन करते हैं। यदि कोई कार्ड धारक राशन कम देने की बात करता है तो उसका राशन कार्ड कटवाने की धमकी देकर मारपीट पर आमादा हो जाता है।
सोमवार को जिस समय पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान जांच को गए उसी समय वहां पर कुछ पत्रकार भी आ गए थे। राशन डीलर का पुत्र कल्लू ने पत्रकारों पर हमला कर दिया। कहने लगा हम भी झूठा मुकदमा पत्रकार के खिलाफ थाने में दर्ज कराएंगे।
पत्रकार पर हुए हमले के मामले मे करहल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर करहल पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। इस घटना से मैनपुरी जिले के पत्रकारों में भारी रोष देखा गया है ।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और समाचार संकलन के दौरान मैनपुरी जिले