मदर्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का सेलिब्रेशन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मदर्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का सेलिब्रेशन

Saturday, May 11, 2024 | May 11, 2024 Last Updated 2024-05-11T13:38:21Z
    Share
मदर्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का सेलिब्रेशन

बदायूं:- मां और बच्चे के बीच प्यार और स्नेह के चिरस्थाई बंधन का जश्न मनाने के लिए उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में मातृत्व दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन से किया गया।


 इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने बच्चे के जीवन में मां के महत्व को समझाने का भरपूर प्रयास किया। छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।



मातृत्व दिवस पर सभी माताओ के लिए रोचक गेम्स का आयोजन किया गया। जिसमें जीतने वाली सभी माताओं को उपहार प्रदान किए गए। कक्षा दसवीं की छात्रा वैष्णवी उपाध्याय द्वारा मां के महत्व को समझाने के लिए हिंदी में कविता प्रस्तुत की गई।



 जिसका सभी ने आनंद लिया। इसके बाद छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्राएं अपनी माता के प्रति स्नेह दिखाती नजर आई, बच्चों ने बताया कि मां सिर्फ एक दिन के लिए नहीं बल्कि जीवन भर प्यार व सम्मान की हकदार है।


 सभी माताओं ने सामूहिक रूप से नृत्य प्रस्तुत करके मातृत्व दिवस का आनंद लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने सभी को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि एक मां बच्चे को जन्म ही नहीं देती बल्कि उनका पालन पोषण करते हुए उसका जीवन संवारती है ।


 उन्होंने कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है। इसलिए हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। मां हमें खुद पर विश्वास और आत्मविश्वास रखना सिखाती है।


 कार्यक्रम के समापन पर सभी माताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close