चोला चढ़ाकर भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चोला चढ़ाकर भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Tuesday, May 7, 2024 | May 07, 2024 Last Updated 2024-05-08T04:50:39Z
    Share
चोला चढ़ाकर भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

बिल्सी।नगर के तहसील मोड़ पर स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया।


 इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। बाबा को भोग लगाया गया। उसके बाद यहां हनुमान चालीसा पाठ किया गया। बाबा के भक्त बताते है

 कि कलयुग में भगवान श्रीराम भक्त हनुमान ऐसे साक्षात और जाग्रत देव हैं जो थोड़ी सी पूजा से जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। हनुमान जी की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है।


 नकारात्मक शक्तियां भी हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करती। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक, रितिक,


मंयक माहेश्वरी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर और गुधनी खौं‍सारा स्थित बलदेव धाम पर भी बाबा का श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close