सड़क किनारे खुदाई होने व जाम लगने से मनौना धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क किनारे खुदाई होने व जाम लगने से मनौना धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी

Wednesday, May 29, 2024 | May 29, 2024 Last Updated 2024-05-29T13:19:18Z
    Share
सड़क किनारे खुदाई होने व जाम लगने से मनौना धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी

आंवला।:- सम्पूर्ण विश्व में मनौना धाम के नाम से विख्यात हो चुके श्री श्याम जी मंदिर मनौना धाम पर देश विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।


देश के प्रत्येक राज्यों के शहरों से आने वाले श्याम भक्त गूगल मैप के द्वारा मनौना धाम आ रहे हैं।गूगल मैप की बजह से यह श्रद्धालु आंवला नगर में प्रवेश कर जाते हैं। आंवला नगर में मार्ग की कम चौड़ाई होने व अतिक्रमण की वजह से यह श्रद्धालु जाम में फंस जाते हैं।


इस बजह से भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा जाम के कारण नगर के व्यापारियों व अन्य लोगों को भी परेशानी होती है।


इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली व एसडीएम से भी की गई लेकिन इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है।आज भी श्याम भक्त नगर में आकर परेशानी का सामना कर रहे हैं


 जबकि नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली को पूर्व में रहे उप जिलाधिकारी गोविंद राम मौर्य ने निर्देश दिए थे कि आप सभी चौराहे पर एक बोर्ड बनवाकर नगर पालिका की ओर से लगवा दें

की श्याम भक्त बाईपास होकर सीधे मनौना धाम पहुंचे लेकिन अभी तक भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अंदर से जाम है और बाईपास रोड की खुदाई चल रही है

 जिसकी 
वजह से श्याम भक्तों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।

मनौना धाम मंदिर के व्यवस्थापक श्यामेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मनौना धाम आ रहे श्रद्धालु आंवला नगर में लग रहे जाम में फंस जाते हैं।इस समय रोड़ के चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है।


इसलिए श्रद्धालु नगर में होकर निकलते हैं और जाम में फंस जाते हैं।जाम की समस्या से निजात दिलाने के बरेली रोड़ व बदायूं रोड़ पर दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएंगे।
पालिका व तहसील प्रशासन से बार्ता कर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने मनौना धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि बरेली व बदायूं की तरफ से धाम आने वाले श्रद्धालु आंवला नगर के अंदर होकर न आएं,बाईपास का प्रयोग करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close