गौशाला की भूमि पर दबंग लोग करना चाहते हैं कब्जा
संवाददाता- सुधीर कुमार शर्मा, रामपुर
रामपुर। जनपद रामपुर टांडा तहसील क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने अपनी कुल जमीन का 1/5 भाग इसी तहसील टांडा के ग्राम कसिया कुंडा गांव स्थित श्री हरि गौशाला संस्था को पशुओं को चारे के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट पर दी थी किसान की मृत्यु उपरांत उसके लड़कों ने पटटे जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से खेत में पशुओं के चारे के लिए
खड़ी फसल को जोत डाला। जिसको लेकर श्री हरि गौशाला संस्था समिति की ओर से थाना टांडा पुलिस को तहरीर दी गई इसके उपरांत समिति की ओर से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया।
मामला जनपद के तहसील टांडा के अंतर्गत ग्राम रैंका नगला गांव निवासी सलाम तुल्ला पुत्र किफायतुल्लाह ने अपनी जमीन गाटा संख्या 154 रक्वा 1.902 हेक्टेयर का 1/5 भाग हिस्सा कसिया कुंडा गांव स्थित श्री हरि गौशाला संस्था को
दिनांक 26 नवंबर 2016 को समिति के प्रबंधक ब्रजपाल पुत्र जयराम के कार्यकाल में गौशाला में पल रहे पशुओं को चारे के लिए 29 साल के लिए पटटे पर दी थी।
जमीन को पट्टे पर ₹2600 वार्षिक के हिसाब से 29 वर्ष के कुल 75400 रुपए पूर्णता एडवांस में लेकर हिमायतुल्ला ने अपनी जमीन को श्री हरि गौशाला संस्था को दी। आपको बताते चलें कि श्रीहरि गौशाला संस्था समिति की सदस्य पीड़ित राज्यपाल ने बताया
कि जमीन के मालिक सलामतुला की मृत्यु हो चुकी है एवं श्री हरि गौशाला प्रबंधक बृजपाल पुत्र जय राम की भी मृत्यु हो चुकी है। दोनों की मृत्यु का फायदा उठाकर सलामतुला के बेटे अब्दुल रहमान उसके
भाइयों ने उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के उद्देश्य से खेत में खड़ी श्री हरि गौशाला में पल रहे पशुओं को चारे के लिए खड़ी फसल को जोत दिया। जब श्री हरि गौशाला संस्था समिति के सदस्यों को इस बारे में जानकारी हुई तब इसको लेकर समिति के पीड़ित सदस्यों ने टांडा थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी।