बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा व सपा की हार-जीत पर दो लाख तीस हजार की शर्त लगाने वालो पर,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जुए की धाराओं में चालान किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा व सपा की हार-जीत पर दो लाख तीस हजार की शर्त लगाने वालो पर,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जुए की धाराओं में चालान किया

Saturday, May 18, 2024 | May 18, 2024 Last Updated 2024-05-18T12:30:16Z
    Share
बदायूं 18 मई। बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा व सपा की हार-जीत पर दो लाख तीस हजार की शर्त लगाने वालो पर भारी पड गया।


ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जुए की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रजपुरा थाने के गांव पतैई नासिर निवासी बिजेंद्र सिंह

 व नीरेश कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य व सपा के आदित्य यादव की हार-जीत को लेकर 2.30 लाख की शर्त लगाकर नोटरी पब्लिक से स्टाम्प पर लिखा-पढ़ी कराई थी।


 फेसबुक पर वायरल होते ही गांव वालों ने पुलिस को गांव में पार्टी बंदी व जुऐ को बढ़ावा देने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जुए की दफा में चालान कर जेल भेज दिया।



एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि इस तरह शर्तें लगाना कानूनन अपराध है। उसी के तहत यह कारवाई की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close