तपती धूप और भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों को स्काउट गाइड ने शीतल जल पिलाया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तपती धूप और भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों को स्काउट गाइड ने शीतल जल पिलाया।

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-22T15:18:09Z
    Share
बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी जन्मशती नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रहे


 निश्शुल्क जल सेवा शिविर के दूसरे दिन तपती धूप और भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों को स्काउट गाइड ने शीतल जल पिलाया।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है। इसको बर्बाद न करें। भावी पीढ़ियों के जीवन के लिए संरक्षित कर रखें।


पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल, जंगल और जमीन को नहीं सहज रहे। पूर्वजों की सीख भी भुला दी। पेड़ों की कटाई,


जंगलों की सफाई करने में जुटे तो नदियों और वातावरण में प्रदूषण, पहाड़ों में भूस्खलन, जलवायु असंतुलन के साथ मनुष्य और पशु-पक्षियों के अस्तित्व पर भी खतरा मंडराने लगा है। यह न भूलें जल अमृत है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close