भैंस बांधने के विवाद में चले लाठी डंडे पांच लोग घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भैंस बांधने के विवाद में चले लाठी डंडे पांच लोग घायल

Wednesday, May 22, 2024 | May 22, 2024 Last Updated 2024-05-23T04:09:07Z
    Share
भैंस बांधने के विवाद में चले लाठी डंडे पांच लोग घायल।

सहसवान नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में काफी लंबे समय से पीड़ित के घर के सामने पड़ोसी अपनी भैंस बांध देता है जिससे गंदगी पड़ोसी बबीता के घर में जाती है इसी को लेकर


 कई बार तहसील एवं थाना दिवस में पीड़िता के पति राहुल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कई बार पुलिस द्वारा भैंस बांधने को मना भी किया है


लेकिन पड़ोसी अपनी दबंगई के बल पर भैंस बांध देता है आज सुबह 7:बजे के लगभग राहुल कुमार अपनी परचूनी की दुकान पर बैठा हुआ था और भैंसों की वीडियो बना रहा था

 जिससे तिल मिलाए पड़ोसी ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी पीड़िता ने बताया की वह लोग लाठी डंडों से प्रहार कर रहे थे


घर के सभी सदस्य बाहर की ओर जान बचाने के लिए भागने लगे लेकिन दबंगों ने उन्हें भर भी नहीं छोड़ा इसी बीच राहुल


 कुमार ने डायल 112 पर कॉल कर कर पुलिस को बुला लिया मामला कोतवाली पुलिस पहुंचा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close