सहसवान की कपड़ा फर्मों पर एसआईबी का छापा,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान की कपड़ा फर्मों पर एसआईबी का छापा,

Wednesday, May 29, 2024 | May 29, 2024 Last Updated 2024-05-29T12:41:28Z
    Share
अधिकारियों की एसआईबी टीम ने मंगलवार को देर रात तक चेकिंग की। चेकिंग टीम रात में 10.20 बजे तक प्रतिष्ठानों के अंदर थी। इस दौरान 20 लाख की कर चोरी पकड़ी

*संवाददाता शहाना बी*

सहसवान। विल्सनगंज स्थित बाजार में प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारियों की फर्मों पर बरेली से आई जीएसटी के अधिकारियों की एसआईबी टीम ने मंगलवार को देर रात तक

 चेकिंग की। चेकिंग टीम रात में 10.20 बजे तक प्रतिष्ठानों के अंदर थी। इस दौरान 20 लाख की कर चोरी पकड़ी गई।

बाजार में एक ही परिवार की दो शो रूम है। रेडिमेड कपडे़ के साथ और थान के कपड़े की बिक्री होती है। दोनों में अलग-अलग व्यापारी बैठते हैं।


इनकी फर्मों में खरीद बिक्री के अभिलेखों की जांच के लिए जीएसटी की टीम पहुंची। टीम ने रिकार्ड देखे और स्टॉक से मिलान किया।


चेकिंग पांच घंटे से अधिक लग गए। पता यह चला कि टीम दिन में तीन बजे आ गई और आसपास की लोकेशन लेने के बाद शाम पांच बजे टीम कार्रवाई शुरू की।


आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कीं और चले गए तब तक टीम ने दो फर्मों पर चेकिंग शुरू कर दी थी। रात करीब 10.30 बजे टीम रवाना हुई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close