बदायूं से जा रही रोडवेज बस ने कछला गंगा स्नान कर टेम्पो से लौट रहे श्रृद्धालुओं को रोंद दिया। जिसमें एक बालक व टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं से जा रही रोडवेज बस ने कछला गंगा स्नान कर टेम्पो से लौट रहे श्रृद्धालुओं को रोंद दिया। जिसमें एक बालक व टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत

Thursday, May 23, 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-23T11:28:09Z
    Share
उझानी बदायूं 23 मई कछला रोड बदायूं हाईवे पर आज सुबह बदायूं से जा रही रोडवेज बस ने कछला गंगा स्नान कर टेम्पो से लौट रहे श्रृद्धालुओं को रोंद दिया। जिसमें एक बालक व टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत



हो गई। वही 7 लोग घायल हुए हैं। टेंपो आज पूर्णिमा पर सवारियों को लेकर कछला से उझानी आ रहा था कि करुआ पुल के पास सामने की दिशा से आ रही रोडवेज बस ने टेम्पो में टक्कर मार दी। जिसमें चालक मोनू व कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी बसंत 9 वर्ष पुत्र अमित तोमर की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि रोडवेज चालक बस लेकर भाग गया।


टक्कर के बाद टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने पर राहगीरों व पुलिस ने गांव बरामालदेव निवासी घायल मीना, राजेन्द्र,मोहन लाल,सत्यम,भारती,


अंजनी,रामा आदि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। हादसे के बाद मृतक के परिजन भी आ गये। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close