बदायूं अगले माह जून से राशन कार्ड धारकों को बाजरा की जगह मिलेगा गेहूं व चावल, शासन ने जारी किया आदेश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं अगले माह जून से राशन कार्ड धारकों को बाजरा की जगह मिलेगा गेहूं व चावल, शासन ने जारी किया आदेश

Thursday, May 23, 2024 | May 23, 2024 Last Updated 2024-05-23T11:33:00Z
    Share
बदायूं अगले माह जून से राशन कार्ड धारकों को बाजरा की जगह मिलेगा गेहूं व चावल, शासन ने जारी किया आदेश

राशन कार्ड धारकों के लिए एक खुशखबरी है। अब उन्हें राशन की दुकान से बाजरा नहीं मिलेगा । पहले की तरह गेहूं और चावल दिए जाएंगे।

 जून माह में होने वाले खाद्यान्न वितरण में कोटेदारों को बाजरा आवंटित नहीं किया जाएगा।
जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया
जिले में साढ़े पांच लाख से अधिक कार्ड धारक हैं।

 इनमें 48 हजार के आस पास अंत्योदय कार्ड धारक शामिल हैं। मार्च माह से कार्ड धारकों को गेहूं और चावल की मात्रा कम, वही बाजरा दिया जा रहा था ।

सस्ते गल्ले की दुकानों से बाजरा वितरण को लेकर कार्डधारकों की कोटेदारों से नोंकझोक भी होती आई है। कार्ड धारक गर्मी के मौसम में बाजरा लेना पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन मजबूरन कोटेदारों को आवंटित बाजरे का वितरण करना पड रहा है ।

अब प्रदेश सरकार की ओर से बाजरा के वितरण पर रोक लगा दी है। जून माह में खाद्यान्न वितरण के दौरान कोटेदारों को बाजरा आवंटित नहीं किया जाएगा। पूर्व की भांति चावल और गेहूं आवंटित किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close