रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यूपी 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यूपी 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण

Saturday, June 15, 2024 | June 15, 2024 Last Updated 2024-06-15T07:23:48Z
    Share
रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यूपी 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण

हरदोई पुलिस अधीक्षक श्री केशवचंद गोस्वामी द्वारा शुक्रवार की परेड रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कराते हुये परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई


 एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी गई तथा यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने

 पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त थानों पर भी शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल


भी करवाया गया इसके पश्चात क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, पुलिस लाइन भवन व लाइन में स्थित मेस में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा व मेस की साफ


सफाई पर विशेष ध्यान रखने हेतु मेस प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close