फतेहगंज पूर्वी -बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 11 पोल के सहारे बनेगा ओवर ब्रिज।
,,मिलेगी जाम से निजात,,
कार्यकारी संस्था 18 महीने में पूरा करेगी ओवर ब्रिज का निर्माण
जनपद बरेली नगर फतेहगंज पूर्वी से दातागंज बदायूं रोड पर स्थित वीरपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344 पर ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर कई वर्षों से कई जिलों की जनता इंतजार कर रही है
और लंबे समय से ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी होने के बावजूद ओवर ब्रिज का निर्माण न होना क्षेत्र की जनता दुविधा में फंसी हुई है, की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज कब बनेगा या नहीं बनेगा इंजीनियर आनंद के द्वारा दी गई
जानकारी के अनुसार रोड के दोनों तरफ पेड़ों का खटन कर दिया गया है मिट्टी टेस्टिंग का कार्य जारी है इसके साथ-साथ अनिल एसोसिएट कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा रोड के दोनों तरफ नल और सर्विस रोड का निर्माण किया जाना प्रारंभ हो चुका है नल की चौड़ाई 1 मी रहेगी जिसका निर्माण चल रहा है
ओवर ब्रिज में टोटल 11 प्लर बनाए जाएंगे। जिसमें 6 पिलर रेलवे क्रॉसिंग से दातागंज रोड पर बनेंगे और पांच पिलर रेलवे क्रॉसिंग से हाईवे की तरफ बनाए जाएंगे पल की टोटल दूरी 550 मी रहेगी जिसमें 300 मीटर की दूरी रेलवे क्रॉसिंग से
खेड़ावझेडा रोड की तरफ रहेगी और ढाई सौ मीटर की दूरी रेलवे क्रॉसिंग से नेशनल हाईवे की तरफ रहेगी 11 पोल के सहारे 3 लाइन ओवर ब्रिज 12 मीटर चौड़ा और अधिकतम 8 मीटर ऊंचा बनाया जाएगा।
इंजीनियर आनंद के के अनुसार ओवरविज निर्माण के लिए 81.44 लख रुपए की मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जबकि मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद 15 करोड़ 75 लाख अवांटित किये जा चुके हैं।
किंतु रेलवे के द्वारा कार्य संस्था को अनुमति प्रदान न होने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है ।रेल मार्ग से दिल्ली से लखनऊ की ओर आने जाने वाली करीब 140 ट्रैने इस क्रॉसिंग पर गुजरती है ।जिसकी वजह से अधिक समय तक क्रॉसिंग बंद रहने से जाम के हालात हर समय बने रहते हैं।।
इस ओवर ब्रिज के निर्माण हो जाने के उपरांत लगभग चार लाख से अधिक लोगों को जान से निजात मिल जाएगी जो लोग अभी लगभग90 किलोमीटर की दूरी तय कर बदायूं की
तरफ जाते हैं उनको यही दूरी मात्र 50 किलोमीटर की रह जाएगी यानी कि आने जाने वालों को 40 किलोमीटर की दूरी का फायदा और टोल टैक्स का बचाना दोनों