जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में बीज की दुकानों पर छापा मारा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में बीज की दुकानों पर छापा मारा

Sunday, June 2, 2024 | June 02, 2024 Last Updated 2024-06-02T15:31:34Z
    Share
जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में बीज की दुकानों पर छापा मारा

संवाददाता शहाना बी

बदायूं। डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 47 दुकानों पर छापा मारे। इसमें 35 नमूने लिए, 10 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

 साथ ही टीम के आने की सूचना पर दो व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके भाग गए। इस पर जिला कृषि अधिकारी डीके सिंह ने उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

शनिवार को जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में जिले भर में बीज की दुकानों पर छापा मारा गया। बिसौली में स्थित महाजन खाद भंडार,

सुपर सीड्स कंपनी, कस्बा वजीरगंज में बीज प्रतिष्ठान शिमला बीज भंडार, एग्रो कृषि सेवा केंद्र, आस्था फर्टिलाइजर, कृषक बीज भंडार, सहसवान तहसील के मुजरिया चौराहे पर स्थित बीज प्रतिष्ठान शिव खाद विक्रेता भंडार,

अर्पित कृषि सेवा केंद्र, कृष्णा खाद भंडार आदि के अभिलेखों का निरीक्षण कर बीज के नमूने लिए गए। स्टाक, बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड न होने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसके अलावा सदर तहसील के कादरचौक ब्लॉक में स्थित बीज प्रतिष्ठान सुपर खाद बीज भंडार इस्माईपुर, न्यू बालाजी खाद भंडार इस्माईलपुर,


एग्री क्लीनिक एंड एग्री जंक्शन केंद्र इस्माईलपुर, शेरावाली बीज भंडार इस्माईलपुर, महालक्ष्मी बीज भंडार कादरचौक के अभिलेखों का निरीक्षण कर बीजों के नमूने लिए गए।


वहीं टीम आने की सूचना मिलने पर वजीरगंज में स्थित दयाल बीज भंडार, कृष्णा बीज भंडार का प्रतिष्ठान बंद करके चले जाने पर इनका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close