24,27 जून को दो दिन 10 घंटे बंद रहेगा बरेली – आगरा मार्ग, छह घंटे नहीं चलेगी कासगंज-मथुरा रूट पर ट्रेन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

24,27 जून को दो दिन 10 घंटे बंद रहेगा बरेली – आगरा मार्ग, छह घंटे नहीं चलेगी कासगंज-मथुरा रूट पर ट्रेन

Monday, June 17, 2024 | June 17, 2024 Last Updated 2024-06-17T08:20:03Z
    Share
24,27 जून को दो दिन 10 घंटे बंद रहेगा बरेली – आगरा मार्ग, छह घंटे नहीं चलेगी कासगंज-मथुरा रूट पर ट्रेन

बदायूं 17 जून 2024।
आगरा-बरेली मार्ग 24 और 27 जून को दस घंटे बंद रहेगा। कासगंज जंक्शन और मारहरा रेलवे स्टेशन के बीच नदरई रेलवे पुल पर गार्डर डालने का काम किया जा रहा है।


 यहां बसाें से सफर करने वाले यात्रियों को दो दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं 24 और 27 जून को छह घंटे के लिए रेल यातायात भी प्रभावित रहेगा। दो दिन 10 घंटे बंद रहेगा कासगंज-मथुरा ट्रेन रूट।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक (परिचालन) द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि कासगंज -मथुरा रेल मार्ग पर कासगंज जंक्शन और मारहरा रेलवे स्टेशन के बीच नदरई पुल संख्या 402 पर गार्डर लगाए जाने का कार्य होगा।


यह कार्य 24 और 27 जून को होगा। इसके चलते पुल संख्या 402 पर 24 और 27 जून को छह घंटे कासगंज-मथुरा रेल मार्ग बंद रहेगा
बरेली- आगरा सड़क मार्ग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा।


 सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके गौतम ने बताया कि रेलवे मंडल से जारी पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। मार्ग बाधित रहने की सभी व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close