चैटिंग स्कैम के जरिए रकम को दोगुना करने का झांसा देकर युवक से ठगे 325000

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चैटिंग स्कैम के जरिए रकम को दोगुना करने का झांसा देकर युवक से ठगे 325000

Monday, June 3, 2024 | June 03, 2024 Last Updated 2024-06-03T10:27:14Z
    Share
चैटिंग स्कैम के जरिए रकम को दोगुना करने का झांसा देकर युवक से ठगे 325000 

,,एसएसपी के आदेश पर हुई रिपोर्ट दर्ज,,

फतेहगंज पूर्वी नेशनल 24 लाइव न्यूज़ बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत नगर के व्यापारी मोहल्ला जमीदारान निवासी दिलीप कुमार पुत्र रामावतार गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ महा पूर्व उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया,


जिसमें बताया गया की 205 रुपए से लेकर 27770 रुपए प्रतिदिन आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार का झांसा दिया गया ।इस पर प्रार्थी ने जवाब देते पूछा कि कार्य क्या करना पड़ेगा ,तो उधर से जवाब में बताया गया उनको टाक्स दिया जाएगा और टाक्स के बदले होटल रेस्टोरेंट आदि की स्टार रेटिंग करनी होगी।

 उनका प्रत्यक्ष रेटिंग के बदले ₹50 प्राप्त होंगे मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने पूरी प्लानिंग करके पीड़ित को एक टेक्स भेज दिया कुश्ताक्ष के जरिए प्रार्थी ने गूगल मैप के माध्यम से बताए गए होटल रेस्टोरेंट पर राइटिंग कर दी और उसका स्क्रीनशॉट उनके टेलीग्राम एप पर भेज दिया


उधर से टैक्स के बदले कमाई हुई रकम 205 रुपए को टेलीग्राम एप पर लेने को कहा गया और उसके बाद टेलीग्राम एप का लिंक उनके द्वारा प्रदान किया गया जिसको ज्वाइन करने के बाद दिलीप कुमार को 205 रुपए प्राप्त हो गए। लेकिन ग्रुप में बहुत सारे अज्ञात लोग जुड़े हुए थे दिलीप को इस बात का एहसास नहीं हुआ


 कि डायलॉग उसको फंसाने का काम शुरू कर रहे हैं आरोपी प्रार्थी को टाक्स भेजते रहे और होटल ,रेस्टोरेंट, अस्पताल की रेटिंग करवाते रहे और प्रार्थी को ₹50 प्रति टाक्स के हिसाब से रुपए मिलते रहे, इसके बाद ठगी करने वालों के द्वारा उन्हें डीपीएक्स में निवेश करने को कहा गया।



 जैसे ही प्रार्थी ने डीपी एकस में निवेश किया तो वहीं से उन्हें रकम 30% से 90% तक ज्यादा देने का झांसा देना शुरू कर दिया गया और उनसे ₹1000 मंगा कर कुछ ही मिनट में ₹1300 वापस भेज दिए गए ,


इस प्रकार ठाकुरों का खेल शुरू हो गया दिलीप कुमार ने कई बार अलग-अलग हिस्सों में धनराशि भेज कर मुनाफा कमा लिया जब ठगो का विश्वास बढ़ाने के बाद उन्हें ठगो के द्वारा नए टाक्स भेजे गए जिसके अनुसार प्रार्थी ने 5 000 एवं 23500 68000 और 220000 रुपए क्रमशः

 जमा कर दिए जब काफी समय बीत जाने के बाद उन्हें धनराशि वापस उनके अकाउंट में नहीं आई, तब उनको चिंता सताने लगी उन्होंने एप के जरिए जब पूछा तो भी कोई जवाब नहीं मिला ।उसके बाद प्रार्थी ने फोन कर जवाब मांगा तो उनसे पुनः फोन करने को कहा गया,


उसके बाद टेलीग्राम एप पर मैसेज आया कि उनकी कुल रकम 325000 हमारे पास पहुंच गई है। जिसके बदले ठगों के द्वारा कहा गया अब आपकी रकम 448000 हो गई है ।अब आप 452000 और जमा कर दो जिसके बाद तुम्हारे खाते में 14 लाख ₹440000 वापस भेज दिए


 जाएंगे ।ठगो के द्वारा पीडित से ली गई रकम आईसीआई बैंक छत्तीसगढ़ ,विजयवाड़ा एवं गूगल पर यूपीआई ,आईडी के माध्यम से जमा करवाई गई इसके अलावा पीड़ित से 452000 मगाने के लिए जब नया खाता नंबर दिया गया तो पीड़ित को अपने साथ षडयंत्र और ठगी किए जाने का एहसास हुआ,


 जिसमें ठगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से 325000 ठग लिए जिसकी चैट हिस्ट्री पीड़ित के पास उपलब्ध है। वही पीड़ित ने उक्त मामले का शिकायती पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को देकर अज्ञात ठगों व टेलीग्राम एप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जिसके बाद


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना फतेहगंज पूर्वी को आदेशित करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को कहा थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने शनिवार को अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close