सर्राफा व्यापारी को एक दंपति ने लगाया 5 लाख का चुना।
₹500000 की नगदी एवं जेवर लेकर हुए फरार,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना सुभाष नगर क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से ₹500000 की नगदी और जेवर लेकर एक दंपति शहर से फरार हो गए ,दंपति ने सरराफ को नए जेवर बनवाने एवं पुराने जेवर बैंक से छुड़वाने का बहाना बनाया ।
सर्राफा व्यापारी विपिन रस्तोगी निवासी मलूकपुर जिला बरेली ने बताया कि उनकी दुकान सिथौरा रोड पर स्थित है ।उनकी दुकान पर 31 मई को शांति विहार निवासी सोनू नायक अपनी पत्नी के साथ आए
और उन्होंने अपने सोने के जेवर दिखाएं और कहा कि नए जेवरात बनवाने हैं, चूकिं वह दोनों लोग उनकी दुकान पर पहले भी कई बार आ चुके हैं ।
इसके बाद उन लोगों ने बैंक से जेवर छुड़वाने के लिए ₹500000 मांगे विश्वास करने के बाद विपिन उन दोनों को ₹500000 और तीन सोने की अंगूठी घर दिखाने के बहाने दे दी।दुकान से जाने के बाद जब वह दोनों काफी देर तक वापस नहीं आए ।
तो विभिन्न ने उनके पते पर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने जो पता दिया है ,वह फर्जी पता निकला ,उसके बाद विपिन रस्तोगी ने उन लोगों की काफी छानबीन की लेकिन कोई भी पता नहीं चल सका ,