50 लोगों द्वारा जबरन गुरुद्वारे में घुसकर बलवा करने, छेड़खानी व गुरुद्वारे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

50 लोगों द्वारा जबरन गुरुद्वारे में घुसकर बलवा करने, छेड़खानी व गुरुद्वारे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T12:31:56Z
    Share
50 लोगों द्वारा जबरन गुरुद्वारे में घुसकर बलवा करने, छेड़खानी व गुरुद्वारे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज

संवाददाता मुस्कान अंसारी 
*रामपुर*। कोतवाली क्षेत्र के पसियापुरा गुरुद्वारे के ग्रंथी ने रात करीब 50 लोगों द्वारा जबरन गुरुद्वारे में घुसकर बलवा करने, छेड़खानी व गुरुद्वारे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी जसपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह वर्तमान में ग्राम पसियापुरा स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी का कार्य करते हैं। वह रात में तमाम सेवादारों के साथ गुरुद्वारे में ही रहते हैं।


उन्होंने कहा है कि गुरुद्वारे में उनके अलावा पांच ग्रंथी गुरविंदर सिंह, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, टहल सिंह भी रहते हैं। इसके अलावा गुरुद्वारे का अन्य कार्य संभालने वाले सेवादार देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम ग्राम डिबडिबा व कुछ महिला सेवादार भी गुरुद्वारे में निवास करती हैं।

उन्होंने बताया कि न्यायालय ने गुरुद्वारे का निर्णय देवेंद्र सिंह के पक्ष में कर दिया है। आरोप है कि कुछ लोग देवेंद्र सिंह व एक महिला सेवादार को भी जान से मारने की धमकी देते रहते हैं और महिला के फोटो एडिट करके सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने का भी प्रयास करते हैं। आरोप है कि बुधवार की रात करीब 10 बजे 10 गाड़ियों में भरकर करीब 50 लोग गुरुद्वारे पहुंचे और गुरुद्वारे में जबरन घुसने लगे।

गुरुद्वारे की सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस से भी धक्का मुक्की की। गुरुद्वारे का गेट बंद होने के कारण आरोपियों द्वारा गेट के पास लगी जाली को उखाड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।


पुलिस के सख्त रुख की वजह से बाद में सभी लोग धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने 18 लोगों को नामजद करते हुए करीब 50 लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतेवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close