मतगणना के विभिन्न पहलुओं का भली प्रकार अध्ययन करें कार्मिक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मतगणना के विभिन्न पहलुओं का भली प्रकार अध्ययन करें कार्मिक

Sunday, June 2, 2024 | June 02, 2024 Last Updated 2024-06-02T09:00:54Z
    Share
मतगणना के विभिन्न पहलुओं का भली प्रकार अध्ययन करें कार्मिक


सुचिता पूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए मतगणना का कार्य

जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतदान सकुशल रूप से संपन्न हुआ। आगामी 4 जून को मंडी समिति में मतगणना होगी।

 जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी मनोज कुमार ने रविवार को डायट स्थित ऑडिटोरियम में मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में कहा कि सभी कार्मिक मतगणना से संबंधित सभी पहलुओं व बिंदुओं का भली प्रकार अध्ययन करें तथा मतगणना को सुचिता पूर्ण,


निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन लेकर आना प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि 4 जून 2024 को मंडी समिति में प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। 
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/ मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि प्रत्येक गणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक तथा एक माइक्रो आब्जर्वर के बैठने की व्यवस्था होगी।


तीनों गणना कर्मिक इस प्रकार बैठेंगे की किसी की भी पीठ गणना एजेंटो के सामने ना रहे। गणना टेबल पर मतगणना हेतु आवश्यक स्टेशनरी की व्यवस्था होगी। 

उन्होंने बताया कि टेबल पर तीन प्रकार की मतगणना संभव है जिसमें कंट्रोल यूनिट की गणना, वीवीपीएटी पर्चियो की गणना व वीवीपीएटी पर्चियो का सत्यापन है।


उन्होंने बताया कि कंट्रोल यूनिट की गणना के अगले राउंड को तभी प्रारंभ किया जाएगा जब पिछले राउंड की सभी कंट्रोल यूनिट की गणना का कार्य पूर्ण हो चुका हो।  

उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक गणना टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर की तनाती रहेगी ।


जिसके द्वारा कंट्रोल यूनिट की गणना का परिणाम पृथक प्रारूप में तैयार किया जाएगा तथा प्रत्येक राउंड की गणना के उपरांत ऑब्जर्वर द्वारा अतिरिक्त गणना कर्मी की सहायता से रेंडम आधार पर चयनित किन्हीं दो बूथो की कंट्रोल यूनिट की गणना अपने टेबल पर कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि डाक मत पत्रों की गणना आर0ओ0 टेबल पर प्रातः ठीक 8:00 बजे प्रारंभ की जाएगी। 

उन्होंने गणना से संबंधित विभिन्न प्रारूपों पर जानकारी दी तथा डाक मत पत्रों की वैधता की जांच एवं गणना के संबंध में भी विस्तार से बताया साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों की जिज्ञासाओं का उत्तर देकर उन्हें शांत व प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close