चार दिन से तापमान में गिरावट, पसीने से तरबतर हो रहे लोग, गर्मी से नहीं मिली राहत
संवाददाता शहाना बी
बदायूं। अगले सात दिन तक मौसम के ऐसा ही रहने के आसार हैं। बादल छाएं रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। इसलिए झमाझम बारिश होने तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। गर्मी में पसीना बहाना पड़ेगा। उमस भी सहन करनी होगी।
जिले में पिछले चार दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही।
लोग अब भी पसीने से तरबतर हो रहे हैं। आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना मौसम विभाग जाता रहा है।
जिले में शुक्रवार को अधिकतम 39.3 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान अधिकतम 41.9 और न्यूनतम 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
एक दिन में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। सुबह के समय बादल छाए हुए थे तो दिन में सूर्य के साथ बादलों का आंख-मिचौली का खेल चलता रहा।
बावजूद इसके लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। लोग पसीने में तरबतर होते रहे। भीषण गर्मी में लोगों को कूलर, पंखा भी राहत देता नजर नहीं आ रहा था। लोग दिनभर पेयजल का सेवन करते रहे,