छात्रा को शीतल पेए पदार्थ में नशा देकर किया गया दुष्कर्म
आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली :थाना फतेहगंज पूर्वी के अंतर्गत 18 वर्षीय बीए की छात्रा के साथ पेप्सी की बोतल में नशा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है
छात्रा के पिता ने अपने गांव के ही विशाल गंगवार पर अपनी पुत्री के साथ पेप्सी में नशा देकर दुष्कर्म करने की बात कही है। छात्रा के पिता के अनुसार उसकी पुत्री दिनांक 21 से 2024 को अपने कॉलेज गई हुई थी ।
जब वह कॉलेज से घर के लिए चली तो कॉलेज के पास ही उनके ही गांव का लड़का विशाल गंगवार मिल गया एक ही गांव के होने के कारण दोनों में बातचीत हुई लड़के ने पूछा क्या घर जा रही हो तो उनकी लड़की ने कहा
कि हां घर ही जा रही हूं। तो लड़के ने साथ चलने को कहा इस पर लड़की घर जाने के लिए उसके साथ उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई। लड़के ने वहीं पास में स्थित पेट्रोल पंप के पास रखे हुए
धोखे पर जाकर दो पेप्सी की बोतल खरीदी जिसमें एक बोतल में कोई नशीली चीज मिलाकर उसकी पुत्री को दे दी जिसे पीकर उसकी लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी हुई लड़की को एक व्यक्ति के
द्वारा फरीदपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया होश में आने के बाद उसकी पुत्री ने फोन करके अपने घर वालों को सूचना दी ,उसके उपरांत अपनी पत्नी के साथ फरीदपुर अस्पताल पहुंचे
और अपनी लड़की को लेकर घर आए, लेकिन अगले दिन तबीयत खराब होने के बाद 22.6.2024 को बरेली प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर के द्वारा जांच करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि आपकी लड़की के साथ बलात्कार किया गया है।
इसकी स्थिति काफी गंभीर है तुरंत ऑपरेशन करना होगा। उसके बाद अस्पताल के द्वारा पुलिस को मेमो भेजने के बाद डॉक्टर एवं मजिस्ट्रेट के सामने उसकी लड़की ने अपने साथ व्यतीत हुई
पूरी घटना बताई और बताया कि विशाल ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है फिर डॉक्टर ने 23: 6 :2024 को छात्र का ऑपरेशन कर दिया ।
उक्त घटना के बाद छात्रा के पिता ने थाना फतेहगंज पूर्वी से उक्त मामले की शिकायत की जिस पर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, उसके उपरांत छात्रा के पिता जिला अधिकारी बरेली से मिले और पूरी घटना के संबंध में बताया ।
जिला अधिकारी की फटकार के बाद पुलिस अपनी हरकत में आई और पुलिस महानिरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी छात्रा से मिलने अस्पताल पहुंचे। उसके बाद छात्रा के पिता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस को दिया
गया ।थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना में एक नहीं अन्य आरोपियों के होने की संभावना भी जताई जा रही है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है ।।