जिलेवासियाें के लिए आने वालेएक-दो दिन कुछ राहत,गर्मी अधिक होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा
*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं। मई में पड़ी बेतहाशा गर्मी से पूरे माह राहत नहीं मिली। हालांकि अब आने वाले दिनों में राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है। रविवार को भी लोग घरों के अंदर कूलर, एसी के आगे बैठे रहे। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
जिलेवासियाें के लिए आने वाले एक-दो दिन कुछ राहत भरे हो सकते हैं, क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत बादलों के आने के साथ होगी। इससे तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है। लेकिन, धूप का सीधा संपर्क नहीं होने की वजह से लोगों को काफी राहत मिलेगी।