गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल, घंटों रही बिजली गुल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल, घंटों रही बिजली गुल

Sunday, June 2, 2024 | June 02, 2024 Last Updated 2024-06-03T05:41:55Z
    Share
गर्मी में बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल, घंटों रही बिजली गुल

रामपुर। रविवार को भी उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर के कई मोहल्लों में दिनभर घंटों बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान हो गए।

सुबह नौ बजे से शाहबाद गेट की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिस वजह से सुबह से लोगों को काफी परेशानी हुई है। सप्लाई बाधित रहने से बिजली के साथ पानी की सप्लाई की दिक्कत हुई।

 यहां पर दोपहर करीब 12 बजे तक सप्लाई बाधित रही। इसके बाद बिजली आई। पहाड़ी गेट पर दोपहर दो बजे से बिजली सप्लाई कटी है और चार बजे आ सकी है। यहां दो घंटे तक लोग परेशान रहे।

डूंगरपुर में दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। जिससे लोगों के पंखे बंद हो गए। कूलर और एसी न चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई के लिए सभी बिजलीघरों को साफ निर्देश दिए गए हैं

10 घंटे गुल रही पांच सौ गांवों की बिजली
बिलासपुर। शनिवार की रात आई आंधी के कारण नगर व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगर की विद्युत आपूर्ति तो कर्मियों ने कुछ देर बाद सुचारु कर दी, मगर ग्रामीण क्षेत्र के करीब 500 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 10 घंटे तक तक रही पूरी रात ठप रही। बिजली ठप होने की वजह से उपभोक्ता परेशान रहे।

शनिवार की रात करीब 8:00 बजे तेज आंधी आई थी। जिसके कारण नगर व क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई थी। करीब 8:30 बजे बूंदाबांदी भी शुरू हो गई और करीब आधा घंटे की बूंदाबांदी के बाद बारिश रुक गई।

बिजली विभाग ने नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी, मगर ग्रामीण क्षेत्र के करीब 500 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियां बिजली के तारों पर टूटकर गिर गईं। इससे लाइनों में फाल्ट आ गया। रविवार सुबह फाल्ट ठीक का आपूर्ति सुचारु की गई। संवाद

आंधी के बाद रातभर गुल रही बिली
खजुरिया। क्षेत्र में शनिवार रात आंधी और हल्की बूंदाबांदी के बाद बिजली चली गई। रातभर लोग बिजली न आने से परेशान रहे। बेगमाबाद बिजली घर के जेई भास्कर गुप्ता ने बताया


 कि 11 हजार केवी की लाइन में लाइनों में जगह जगह फाल्ट आ गये थे। जिस कारण विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से नहीं चल सकी। सुबह होते ही विधुत कर्मियों द्वारा 11 हजार केवी की जर्जर लाईनों के फाल्टों को सही कराकर सुबह आठ बजे से विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से शुरु कर दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close