युवती से छेड़खानी और लूट में दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज
*संवाददाता* मुस्कान अंसारी
*रामपुर*। बस की प्रतीक्षा कर रही युवती को बाइक सवार दो सगे भाई लिफ्ट देकर अपने साथ ले गए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तब उसे सुनसान जगह पर ले गए।
जहां उससे सोने के कुंडल और दो हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो सगे भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना टांडा के एक गांव निवासी युवती 13 मई को किसी काम से स्वार आई थी। यहां से वह बिलासपुर जाने के लिए शाम 7 बजे वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। युवती का कहना है कि इसी दौरान बाइक पर जमील
अहमद (32) व भूरा (29) निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना मिलक खानम आकर रुके और अकेला देख कर दोनों ने मना करने के बावजूद लिफ्ट देकर उसे बाइक पर बैठा लिया।
युवती का आरोप है कि इमरताराय के पास ले जाकर दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। आपत्ति जताने पर बाइक से गिराने की धमकी दी। इसके बाद वह सुनसान जगह ले गए जहां फिर से अश्लील कीं। शोर मचाने पर उसके कानों से सोने के कुंडल और 2 हजार रुपये भी लूटकर भाग गए।