जल जीवन मिशन योजना
अधिकारी कर रहे मनमानी और दे रहे धमकी।
संभल जिले के बहजोई ब्लॉक के ग्राम चितौरा का मामला
सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत दो महीने पहले पानी के पाइप लाइन के लिए सड़क की खुदाई का कार्य कराया गया।
लेकिन आज तक सड़क पर ईट नही बिछाई गई।
इसी कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होती है।और ये सड़क कई गवां का लिंक रोड भी है।
गवां में पानी के पाइप लाइन का कार्य जो व्यक्ति देख रहे है उन्होंने अपना नाम रविंद्र सिंह जल निगम का जेईई बताया आज वो गवां में पहुंचे तो ग्रामीणों ने सड़क की समस्या सुनाई।