सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी न करें:सीओ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी न करें:सीओ

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T08:04:51Z
    Share
सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी न करें:सीओ

बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को थाना परिसर में सीओ सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बकरीद और गंगा दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।



 बैठक में सीओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी न करें। मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी करते समय दूसरे समुदाय की आस्था का भी विशेष ख्याल रखें। कुर्बानी का खून नालियों में न बहाएं।

 उन्होंने कहा कि कुर्बानी के बाद पशु के अवशेष नगर पालिका परिषद की ओर से आने वाले वाहन में डालें या किसी स्थान पर गड्ढा कर दबाएं। ईद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी।


 बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक तथा भाईचारे के साथ मनाएं। इस मौके पर कोतवाल केके मिश्र, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर,


सभासद प्रदीप गुप्ता, कुंवरपाल सिंह, ओमपाल सिंह, मुन्नालाल शर्मा, तेजस्वी सागर, फरियाद अली, सोनू सिंह, डा.हैदर अली, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close