यू पी के इस जिले मे भी शुरु होगी मेट्रो सेवा पटेल चौक से धर्मकांटा तक भूमि तक २२ कि०मी० के २ रूट पर चलेगी ट्रेन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

यू पी के इस जिले मे भी शुरु होगी मेट्रो सेवा पटेल चौक से धर्मकांटा तक भूमि तक २२ कि०मी० के २ रूट पर चलेगी ट्रेन

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T09:25:08Z
    Share
यू पी के इस जिले मे भी शुरु होगी मेट्रो सेवा पटेल चौक से धर्मकांटा तक भूमि तक २२ कि०मी० के २ रूट पर चलेगी ट्रेन

संवाददाता आकाश बाबू

बरेली। शहर में लाइट मेट्रो संचालन के लिए कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो रूटों पर संचालन की सहमति बनने के बाद अलग-अलग विभागों से एनओसी के लिए आवेदन कर दिया


 गया। जल्दी ही एनओसी जारी होने के साथ ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी। 

बीडीए को दी गई जिम्मेदारी
परियोजना के तहत पटेल चौक से धर्मकांटा तक भूमिगत मेट्रो चलाई जाएगी। साथ ही मेट्रो के मरम्मत व रखरखाव के लिए कैलाश पथ (एयरफोर्स रोड) व पीलीभीत बाईपास रोड पर भूमि चिह्नित कर ली गई है।
शासन ने बरेली में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने व सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए लाइट मेट्रो संचालन की स्वीकृति दी है। इसके लिए डीपीआर बनवाने की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण (बीडीए) को दी गई है। 

दो रूटों पर मेट्रो रेल चलाने पर सहमति
बीडीए ने 1.16 करोड़ रुपये से राइट्स को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी दी है। मंगलवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के दो रूटों पर 22 किमी गलियारे में मेट्रो रेल चलाने पर सहमति बनी।



पहले चरण में रेलवे जंक्शन से चौकी चौराहा वाया सेटेलाइट बस स्टैंड से बैरियर-टू तिराहा तक करीब 12 किमी. और चौकी चौराहा से कुतुबखाना चौराहा वाया कोहाड़ापीर, आदिनाथ चौक से बैरियर-टू तिराहा तक करीब 10 किमी गलियारा (कॉरिडोर) प्रस्तुत किया। 

साथ ही दूसरे चरण में एक कॉरिडोर चौकी चौराहा से रामपुर रोड सीबीगंज तक और दूसरा कॉरिडोर रेलवे जंक्शन से बदायूं रोड पर साउथ सिटी मोड़ तक भविष्य में प्रस्तावित किए जाने पर सहमति बनी थी। 
भूमि के अंदर भी सर्वे पूरा



बीडीए अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में शामिल चौकी चौराहा से बैरियर-टू तक के कॉरिडोर में पटेल चौक से धर्मकांटा तक भूमि के अंदर मेट्रो संचालित की जाएगी। इसके लिए भूमि के अंदर

हैंडपंप की लाइन और सेप्टिक टैंक आदि बाधा नहीं बनने की बात कही। इसके लिए भूमि के अंदर भी सर्वे पूरा कर लेने का दावा किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close