एकादशी पर जजपुरा मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा, हुआ दिव्या चमत्कार,

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एकादशी पर जजपुरा मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा, हुआ दिव्या चमत्कार,

Sunday, June 2, 2024 | June 02, 2024 Last Updated 2024-06-03T03:50:38Z
    Share
एकादशी पर जजपुरा मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा

 रविवार को एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने खाटू श्याम मंदिर जजपुरा पर पंहुच कर एक विशाल भंडारा का आयोजन कराया। सभी श्याम भक्तों ने बाबा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।


 बाबा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के श्याम बाबा के भक्तों ने सबसे पहले मंदिर पंहुच कर बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया।


उसके बाद भंडारे के प्रसाद का वितरण शुरु किया। यहां प्रसाद में आलू की सब्जी और पूड़ी को वितरित किया गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए मीठा शरबत की बांटा।



 बताते है कि बाबा का प्रसाद पाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। इसको सफल बनाने में नगर के श्याम भवन के संचालक शिवम माहेश्वरी, पीयूष सक्सेना,


राघव गुप्ता, उदित काबरा, सुंधाशू गुप्ता, हर्षित कुमार, विशाल बाबू शाक्य, गोविंद सक्सेना, मन्नू सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close