जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की हुई मौके पर मौत
रामपुर। पानीपत खटीमा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे गये।
वन कर्मियों ने तेंदुए के शव को पीपली बना ले गए जहां चिकित्सकों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम करने के बाद वहीं वन में कर्मियों ने तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला आज शुक्रवार तड़के पानीपत खटीमार्ग पर गांव जगन्नाथपुर के निकट एक तेजगति से आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क पर जा रहें तेंदुए को टक्कर मार दी। जिससे तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
जब सड़क से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर पड़े तेंदुए के शव को देखा लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वन रेंजर मुजाहिद हुसैन व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा शील कुमार वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
मृत तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई। जिस पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ को हटाया। वनकर्मी तेंदुए को पीपली वन ले गए।