धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती दो युवतियां
बदायूं । मौसम विभाग की ओर से बदायूं को येलो अलर्ट में रखा गया है ऐसे में 13 से 17 जून तक लू चलने की संभावना है। वहीं धूप ने बुधवार को परेशान कर दिया गर्म हवाओं के थपेड़ों से हर राहगीर परेशान रहा
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 18 जून को बदायूं में मानसून आने की प्रबल संभावना है इस दौरान बूंदाबांदी होगी इससे तापमान में राहत मिलेगी।
बढ़ती गर्मी से लोगों को ना तो दिन में चैन है और ना रात में इस समय पंख और कलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं आईएमडी के अनुसार बुधवार को
अधिकतम तापमान 46.5 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 32 रिकॉर्ड किया गया। अभी इस सप्ताह गर्मी से कोई रहा मिलती नजर नहीं आ रही है भारत सरकार के मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक 18 जून से मानसून आएगा।
इससे राहत मिल सकती है मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आलोक सागर गौतम ने बताया कि 18 जून को बदायूं में मानसून आ सकता है।