चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड का निधन, सलामी के साथ दी विदाई।
सरायतरीन (संभल)। चुनावी ड्यूटी के दौरान शुक्रवार को वाराणसी में बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रफीपुर निवासी होमगार्ड वीरपाल सिंह का निधन हो गया।
शनिवार का शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार से पहले होमगार्ड बटालियन ने उनके शव पर पुष्प चक्र चढ़ाकर सम्मान के साथ सलामी दी। बड़े बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव रफीपुर निवासी राजेश ने बताया कि उसके पिता वीरपाल सिंह (56) होमगार्ड थे। शनिवार को होने वाले सातवें चरण के मतदान में वह वाराणसी में ड्यूटी करने गए थे। अचानक वहां तबियत खराब हो गई थी।
उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो अंतिम संस्कार से पहले होमगार्ड जिला कमांडेंट ज्ञान प्रकाश, कंपनी कमांडर प्रेम बाबू वर्मा, कंपनी कमांडर हिलाल अनवर