गैस सिलेंडर लीक होने पर लगी आग, बरेली में उपचार के दौरान मौत।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गैस सिलेंडर लीक होने पर लगी आग, बरेली में उपचार के दौरान मौत।

Sunday, June 2, 2024 | June 02, 2024 Last Updated 2024-06-03T03:46:34Z
    Share
चंदौसी (संभल)। नगर के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में 19 मई को आग में झुलसी यासमीन (50) ने रविवार की तड़के बरेली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


परिजनों ने शव घर लाकर जौहर की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी इसरार के घर में 19 मई की शाम सिलिंडर लीक होने पर आग लग गई थी। जिसमें चंदौसी के गोलागंज निवासी उसके साले मुस्तकीम की पत्नी रूबी की मौके पर मौत हो गई थी।

 जबकि उसकी पत्नी यासमीन गंभीर रूप से झुलस गई थी। चंदौसी से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे बरेली के अस्पताल में लेकर चले गए।


जब से ही बरेली में उपचार चल रहा है। बताते हैं कि यासमीन के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा आग से झुलस गया था। उपचार से उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।



 रविवार के तड़के उसने उपचार के समय दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। जिसमें सबसे बड़ा बेटा जुनैद (50) और सबसे छोटी बेटी अक्सा 15 साल की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close