डीएम साहब प्रिंट रेट से ऊपर होती है देसी दारू की बिक्री सहसवान में।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम साहब प्रिंट रेट से ऊपर होती है देसी दारू की बिक्री सहसवान में।

Friday, June 14, 2024 | June 14, 2024 Last Updated 2024-06-14T09:38:44Z
    Share



डीएम साहब प्रिंट रेट से ऊपर होती है देसी दारू की बिक्री सहसवान में।

सहसवान आहूजा फॉर्म के द्वारा सहसवान में आधा दर्जन दुकानें है जिसमें शराब के शौकीन लोगों के साथ लगातार ओवर रेटिंग करके धनउगाई की जा रही है

 आपको बताते चलें सहसवान क्षेत्र में नसरुल्लागंज शाहबाजपुर अकबराबाद सैफुल्लागंज हरदतपुर चौराहा कोलहार की दुकानों पर देसी मदिरा जिसका प्रिंट रेट70 रुपए है लेकिन सेल्समैनो द्वारा₹80 रुपए का दिया जाता है

 सहसवान नगर में लगभग प्रतिदिन 5,000 देसी पव्वा बिकते हैं जिससे सेल्समैन प्रतिदिन 50,000 रुपए अवैध रूप से कमाते हैं लेकिन मैनेजर एवं जी एम पुलिस एवं प्रशासन से पूरी साठ घाट बनाए हुए हैं


यहां तक की चर्चा है कि कुछ राजनीतिक भी इसमें सम्मिलित है बरहाल सहसवान में शराब माफिया पूरी तरह हावी होते नजर आ रहे हैं


 जब इस बाबत जब जीएम एवं एजीएम को फोन मिलाया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया वरहाल नगर में ही यह हाल रहा तो यह ग्रुप प्रति महा करोड़ों रुपए कमाता रहेगा यही नहीं




 ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगभग 17 से अधिक देसी दारू की दुकान है वहां पर भी प्रति ₹10 पावा दिया जाता है अब जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों का भी प्रमाण प्रस्तुत किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close