लोकसभा चुनाव के महापर्व के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उत्साहित
*संवाददाता शहाना बी*
बदायूं। लोकसभा चुनाव के महापर्व के लिए राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और तैयारी में जुट गए हैं। कोई जीत की मिठाई बांटना चाहता है तो कोई आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न की तैयारी में लगा है।
सोमवार का दिन तैयारी में बीता। मंगलवार की दोपहर तक मतगणना पूरी हो जाएगी। मिष्ठान विक्रेताओं ने बूंदी के लड्डू अतिरिक्त मात्रा में बनवाए हैं। फूलों के दुकानदारों ने भी गेंदा अधिक मंगाया है।
मिष्ठान विक्रेता ने बताया कि बीते साल के मुकाबले भाव में कोई अंतर नहीं है। बस अगर कोई एक क्विंटल से ज्यादा का आर्डर दे रहा है तो उसे दस रुपये प्रति किलोग्राम की छूट दे रहे हैं। एक बैंड वाले ने बताया
कि उन्हें सपा और भाजपा दोनों तरफ से यही संदेश मिला है कि दोपहर तक परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे, तभी उन्हें जीत के ढोल बजाने हैं।
लोग मुंह मीठा करते हुए ही खुशी मनाते हैं। पांच क्विंटल अतिरिक्त लड्डू बनवाए हैं। अन्य मिष्ठान विक्रेताओं ने भी तैयारी की है। लड्डू का भाव 240 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। आर्डर देने के लिए भाजपा व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता अधिक आए हैं। -संजीव गुप्ता, मिष्ठान विक्रेता, रेलवे ओवर ब्रिज निकट