ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम

Thursday, June 13, 2024 | June 13, 2024 Last Updated 2024-06-13T12:48:56Z
    Share
ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सूचना मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम

रामपुर। जनपद के कैमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर निवासी डालचंद(25) अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में चौकीदारी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

 ड्यूटी में रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को भी चौकीदारी करने अपने घर से चले गए। आज दिनांक 13 जून 2024 दिन गुरुवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता लगी। आखिर में परिजन ही उनको देखने खेत पर पहुंच गए।

 खेत में बने एक कमरे में जब परिजनों ने उनके शव को फंदे पर लटका देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर पुलिस अपनी जांच में जुट गई। जैसा कि आपको बताते चलें मृतक की तीन बेटियां हैं जिसमें बड़ी बेटी की उम्र 7 साल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close