आजम खान के करीबियों ने पार्टी सांसद नदवी के खिलाफ खोला मोर्चा कार्यालय से उतारी अखिलेश यादव की फोटो
रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की तरफ से आजम खान को लेकर दिए गए बयान के बाद रामपुर में आजम खान के समर्थक आक्रोशित हैं।
आजम खान के करीबियों ने पार्टी सांसद नदवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने कार्यालय से अखिलेश यादव की फोटो भी उतार दिया है।
उनका कहना है कि जब तक अखिलेश यादव आजम खान पर मोहिबुल्लाह द्वारा दिए गए बयान एक्शन नहीं लेंगे तब तक यह फोटो उतरा ही रहेगा। उन्होंने सांसद नदवी के बयान पर नाराज़गी भी जताई है।
आपको बता दे कि रामपुर से नवनिर्वाचित सांसद मौलाना मुहिबुलाह ने आजम खान से जेल से मिलने के सवाल पर कहा कि जेल जेल होती है।
जेल सुधार गृह होता है। कोई जन्नत नहीं होती। अनजाने में क्या गलती होती है जो इंसान जेल जाता है। उनके लिए दुआ ही की जा सकती है।