बिल्सी प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीओ अंबियापुर प्रदीप कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन
संवाददाता शहाना बी
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर मैदान पर बृहस्पतिवार से शुरू हुए बिल्सी प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीओ अंबियापुर प्रदीप कुमार ने फीता काटकर
किया। उद्घाटन मैच अंबियापुर क्लब और साहबगंज क्लब के बीच खेला गया। अंबियापुर क्लब के कप्तान ऋषभ शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 110 रन बनाए। इसके बाद अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए साहबगंज क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी नौ ओवर में 104 रन के स्कोर पर ढेर हो गए।
इस प्रकार अंबियापुर क्लब ने छह रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वंश गिरी को दिया गया। विजेता टीम के कप्तान ऋषभ शर्मा को ट्राफी एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।