पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Thursday, June 20, 2024 | June 20, 2024 Last Updated 2024-06-21T06:07:51Z
    Share
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

बदायूं : आज प्रातः #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस के अवसर पर योग करते हुए
प्राणायाम से जीवन को साधा जा सकता है,अतः प्रणायाम करें ,और मानसिक शारीरिक तथा आध्यात्मिक रूप से सदा स्वस्थ रहें "
योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी 
यदि शरीर व मन स्वस्थ नही हैं तो लक्ष्य को पाना असम्भव हैं योग करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ होते हैं 
स्वास्थ्य जीवन जीना जिंदगी की जमा पूँजी योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता
 बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। अच्छे स्वास्थ्य की मनो कामना के
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत् ॥
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः
अर्थ - "सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।"
 साथ अन्तर्राष्ट्रिय योग दिवस की हार्दिक शुभकामना..!

ज़ीस्त शैली ,अब विषैली,
आलस बढ़ा,व्याधि फैली।
निरोग तभी ,मानव जाति,
योगा करे , कपालभांति,

स्मरण शक्ति, बढ़ती बुद्धि,
योग करता ,मन की शुद्धि।
रहती सदा , शुद्ध आत्मा,
व्याधियों का,जड़ी खात्मा।

जन जो करे, कर्म योगी,
मनवा चंगा , तन निरोगी।
तनाव मुक्त ,मिले ऊर्जा,
लगे न दाम , न ही खर्चा ।

योगी बनो , भोगी नहीं,
कहे पुराण , वेदा यही।
पतंजलि का , योग सूत्र,
सुखी जीवन मूल मंत्र
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close