815 परीक्षार्थियों की दो सेंटरों पर होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

815 परीक्षार्थियों की दो सेंटरों पर होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

Saturday, July 13, 2024 | July 13, 2024 Last Updated 2024-07-14T04:26:41Z
    Share
चिराग शर्मा 


815 परीक्षार्थियों की दो सेंटरों पर होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

बदायूं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के लिए 20 जुलाई को इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा होगी।


 ये परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। इसमें 815 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।

यूपी बोर्ड ने पिछले सप्ताह परीक्षा तिथि घोषित कर दी थी। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई थी।

 यहां से बोर्ड कार्यालय को कॉलेजों के नाम भेजे गए थे। बोर्ड कार्यालय ने राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का चयन किया।


राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। इसमें 297 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा होगी। 518 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है।


डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि केंद्रों पर प्रश्न पत्र का रखरखाव मुख्य परीक्षा की तरह किया जाएगा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से होगी। 20 जुलाई को सुबह पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close