पूर्ण निर्माण कार्यां के हस्तांतरित की कार्यवाही कर उपयोगिता करेंं सिद्ध
बदायूँ : 16 जुलाई। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने विकास भवन सभागार में जनपद में कराया जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया
कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्वक कार्य कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कार्यवाही संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए ताकि उसकी उपयोगिता सिद्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने तहसील दातागंज के ग्राम सैजनी में बनाए जा रहे महिला पुलिस बटालियन के आवासीय व अनावासीय भवनों के निमार्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए पाया
कि यह कार्य ईपीसी मोड में कराया जा रहा है। आवासीय परिसर का 33 प्रतिशत तथा अनावासीय परिसर का 89 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कार्यां में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि 50 लाख रुपए की धनराशि से अधिक के 89 परियोजनाओं पर जनपद में कार्य चल रहा है, जिसमें से पांच पूर्ण हो गई है
तथा कोई भी परियोजना ऐसी नहीं है जिस पर कार्य प्रारंभ ना हुआ हो। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।