हथेली पर आई लव यू अमर लिखकर फंदे से लटक गई विवाहिता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हथेली पर आई लव यू अमर लिखकर फंदे से लटक गई विवाहिता

Wednesday, July 3, 2024 | July 03, 2024 Last Updated 2024-07-03T13:31:38Z
    Share
हथेली पर आई लव यू अमर लिखकर फंदे से लटक गई विवाहिता

संवाददाता सुमित कुमार 

आंवला। नगरिया देहा जब्ती गांव में हथेली पर पति के नाम के साथ आई लव यू लिखकर विवाहिता फंदे से लटक गई। गांव वालों ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की बात कही है। इस मामले में मायके वालों की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी अमर सिंह कुछ साल पहले काम के सिलसिले में दिल्ली गया था। यहां उसकी मुलाकात पूजा (25) से हुई। जान-पहचान के बाद करीब एक साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद पूजा गांव में ही रहने लगी। अमर सिंह इन दिनों काम के सिलसिले में गुजरात में है।

गांव वालों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता। मोबाइल फोन पर भी दोनों झगड़ते रहते। इसको लेकर पूजा परेशान रहती। ग्राम प्रधान कुंवर पाल ने बताया मंगलवार दोपहर को पूजा की ससुराल पक्ष के लोग दूसरे गांव गए हुए थे। लौटकर आने पर उन्होंने शव फंदे से लटका देखा।

 जानकारी पर भीड़ जुट गई।
ग्राम प्रधान ने सूचना देकर पुलिस और फोरेंसिक टीम को गांव बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इस दौरान उसके एक हाथ पर पेन से आई लव यू अमर लिखा मिला। गांव में चर्चा है

कि आत्महत्या करने से पहले भी पूजा पति से बात कर रही थी। इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक वीरेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी गई है। यदि वह लोग कोई तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close