मोटर साईकिल से गिरी महिला की डंपर से कुचल कर मौत।
जनपद सम्भल सौंधन संभल-गंवा मार्ग पर शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव कमालपुर के नजदीक दो बाइकों में भिड़ंत हो गई।
जिससे बाइक पर बैठी गांव सिहावली निवासी राजोदेवी (60) सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान बराबर से गुजरे डंपर ने महिला को कुचल दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव सिहावली निवासी राजोदेवी के पति की एक माह पहले मौत हो गई थी। शनिवार को महिला अपने बेटे राकेश के साथ अनूपशहर गंगा घाट पर दीपक जलाने गई थीं।
रात को लौटते समय गांव कमालपुर के नजदीक सामने से आई बाइक से टक्कर हो गई। महिला के बेटे ने बताया कि टक्कर लगने के बाद उसकी मां बाइक से सड़क पर गिर गई।
इसी दौरान गुजरे डंपर चालक उसकी मां को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई।