दुल्हन सज धज कर करती रही दूल्हे का इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दुल्हन सज धज कर करती रही दूल्हे का इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

Wednesday, July 10, 2024 | July 10, 2024 Last Updated 2024-07-11T03:14:52Z
    Share
लोकेशन.. बदायूँ

स्लग.. दुल्हन सज धज कर करती रही दूल्हे का इंतजार, बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

ऐंकर...जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर कैथोली गांव में दुल्हन सज धज कर करती रही दूल्हे का इंतजार बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, सुबह होने पर दुल्हन के परिवार में बिसौली कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की

बीओ 1.आपको बता दे पूरा मामला जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर कैथोली गांव का है यहां के रहने वाले धनपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के राजथल तय की थी बीते कल 9 जुलाई को बारात आनी थी

 और पीड़ित धनपाल ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी संबंधी और रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे वही जब शाम हुई तो दुल्हन सज धज कर दूल्हे का इंतजार करने लगी लेकिन इंतजार करते-करते रात के 12:00 बज गए

 लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा वही दूल्हे ने बारात चढ़ने के लिए दुल्हन के घर घोड़ा बुग्गी और बैंड बाजे भेज दिए लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा दुल्हन का पूरा परिवार पूरी रात दूल्हे की बारात का इंतजार करता रहा

और रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी 112 पुलिस रात में मोके पर पहुंची थी वही सुबह तक बरात नहीं आने पर दुल्हन के पिता ने दुल्हन को साथ लेकर बिसौली कोतवाली में पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है

बीओ...2 वहीं दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हे के परिजनों शादी में 8 लाख खर्च करने का तय किया था लेकिन कल बारात आने के समय चार लाख रुपए की और डिमांड करने लगे वही जब दुल्हन के पिता ने चार लाख रुपए देने में असमर्थता जताई तो दूल्हा दुल्हन के घर बारात लेकर नहीं पहुंचा

वाईट... धनपाल दुल्हन का पिता

वाईट.. अवधेश कुमार ग्राम प्रधान

खबर से संबंधित अन्य विजुअल

                       
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close