ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत, सूचना मिलने पर परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर। धमोरा स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी मिलने के बाद परिजन आ गए।
आपको बताते चले कि जिला हरदोई के थाना कासिमपुर के गांव बेहासार निवासी मुन्नालाल का 17 वर्षीय बेटा अमित लधिुयाना में मजदूरी करता था।
वह ट्रेन से घर को जा रहा था कि रविवार तड़के करीब पांच बजे धमोरा के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहां से गुजर रहे लोगों ने किशोर के शव को देखा,तो मामले की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को अवगत कराया। वह लोग भी अस्पताल पहुंच गए। बेटे के शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया।