पिता के पास सो रहा था बेटा, रात में उठा ले गई मां, सुबह चारपाई पर मिली मासूम की लाश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पिता के पास सो रहा था बेटा, रात में उठा ले गई मां, सुबह चारपाई पर मिली मासूम की लाश

Tuesday, July 23, 2024 | July 23, 2024 Last Updated 2024-07-23T15:27:51Z
    Share
पिता के पास सो रहा था बेटा, रात में उठा ले गई मां, सुबह चारपाई पर मिली मासूम की लाश

बदायूं जिले में छह साल के बालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मां के पास सो रहा था। सुबह चारपाई पर मृत मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी मोहित की शादी करीब 14 साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र के असमय रफतपुर निवासी प्रीती के साथ हुआ है।

उनके बड़ी बेटी मोहिनी, कौशल बेटा व सबसे छोटा बेटा कुलदीप छह साल का था। पांच साल से प्रीती का दिमाग का इलाज चल रहा है। बच्चों व पति पर वह कई बार हमलावर हो चुकी है। परिवार के लोग उससे बचकर रहते हैं। 

रात एक बजे बेटे को उठा ले गई थी मां 
सोमवार रात को खाना खाकर कुलदीप पिता मोहित के पास सो गया। रात करीब एक बजे प्रीती बच्चे को उठाकर ले गई। मंगलवार सुबह चारपाई पर उसका शव पड़ा था।


 यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पिता का कहना है कि मारते हुए किसी ने नहीं देखा है। बच्चे का गला सूजा हुआ है। इससे गला दवाकर हत्या की आशंका है। मां के अलावा अन्य और कोई नहीं था।


रविवार रात पति पर कर चुकी है हमला
पति मोहित ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे अचानक पत्नी ने डंडे से हमला कर दिया। डंडा छीन लिया लेकिन बड़े-बड़े नाखूनों से लहूलुहान कर दिया।

घर में रहने वाले अन्य लोगों पर भी प्रीति हमला कर चुकी है। परिवार के लोग उससे बचकर ही रहते आ रहे हैं। जब उसके दिमाग में आता है तो लाठी डंडे निकाल लेती है। मोहल्ले की ही महिलाओं पर भी वह लाठी डंडे से हमला कर चुकी है।
        चिराग शर्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close