युवक का अपहरण कर शव को नाले में फेंका
। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में एक युवक की लाश नाले में मिलने से सनसनी फैल गई इल्जाम है कि अपहण के बाद युवक की हत्या की गई है।
वारदात का कनेक्शन पीलीभीत बायपास गोलीकांड से जुड़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। दरअसल गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा के गुर्गे पर हत्या का आरोप लगा है। उसका नाम गोलीकांड के वक्त भी उछला था।
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक बारादरी में नवादा शेखान की रहने वाली पूनम का बेटा अमन उर्फ़ बिट्टू शनिवार रात घर से अचानक लापता हो गया। पूनम ने बताया
कि रात करीब 10 बजे उनके पास फोन आया कि मठ निवासी पवन ने कहा आंटी जल्दी आ जाओ, विपिन के गुंडों ने अमन को बंद कर लिया है, मगर मुझे लगा कि कोई भद्दा मजाक कर रहा है।
इसलिए वो उसे नजरअंदाज करके ड्यूटी पर चली गई। फिर देर रात करीब 11:55 बजे जब दोबारा राम गुर्जर का फोन आया कि विपिन ने अमन को बंद कर लिया है। पुलिस चौकी पर जाकर शिकायत करो ,
तो उनके होश उड़ गए उन्होंने अमन को फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला वो मौके पर पहुंची तो वहां कोई नहीं था ।उन्होंने अनहोनी की आशंका पर डाइल 112 को सूचना दी ।फिर किला थाने में जाकर अमन के अपहरण की तहरीर दी।
उधर रविवार दोपहर पुलिस को इज्जत नगर इलाके में नाले में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।तो सीओ, इस्पेक्टर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो
शव की शिनाख्त अमन मोहल्ला नवादा थाना बारादरी के रूप में हुई, तब अमन की मां पूनम को इसकी सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।।
अमन के शरीर पर चोट के निशान नहीं है शव नाले में औंधे मुंह पड़ाहुआ था। पूनम ने विपिन पर अपहरण के बाद हत्या का इल्जाम लगाया है। बता दें कि विपिन गुप्ता पीलीभीत बायपास पर हुए