रामपुर। प्रांत के आवाहन पर कल दिनांक 16 जुलाई 2024 दिन मंगलवार को शाम 3:00 बजे से एकत्रित होकर के उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा रामपुर के तत्वाधान में नई पेंशन योजना को बंद करके पुरानी पेंशन व्यवस्था योजना को लागू करने के पक्ष में जिलाधिकारी रामपुर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय वित्त मंत्री भारत सरकार को (पुन:स्मरण)ज्ञापन शाम 4:00 प्रेषित किया जाएगा जिसकी प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को भी प्रेषित की जाएगी इस ज्ञापन के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु परिषद से सम्बद्ध समस्त घटक दलों के सामान्य सदस्य गणों, पदाधिकारी गणों, शिक्षक संघों के सदस्य व पदाधिकारी गण भी समय से उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। परिषद के द्वारा भी सभी सदस्यों व सम्मानित पदाधिकारी गणों से समय वह मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपस्थित होकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने की सादर अपील की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS