10 सितम्बर तक एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के युवा प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

10 सितम्बर तक एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के युवा प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

Wednesday, August 21, 2024 | August 21, 2024 Last Updated 2024-08-21T13:48:03Z
    Share
10 सितम्बर तक एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के युवा प्रशिक्षण हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूँ 21 अगस्त। जिला उद्यम एवं उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने सर्वसाधारण को जानकारी देते हुए बताया कि उ0प्र0 शासन/उद्योग निदेशालय उ0प्र0 द्वारा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग के


 महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी/पिछडा वर्ग के महिला एवं पुरूष अभ्यर्थी हेतु प्रशिक्षण योजना लागू की गयी है। वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग/अन्य पिछडा वर्ग के युवक/युवतियों के लिये


4 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। दोनों वर्गों के अभ्यर्थी नर्सिंग व कम्प्यूटर ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं योजनान्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 2024 तक है।

उन्होंने बताया कि योजना की पात्रता एवं शर्तों में आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल एवं आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहियें। आवेदक करने के मूल प्रपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता (कम से कम हाईस्कूल पास),


 बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र आदि प्रपत्र संलग्न हो। आवेदक द्वारा इससे पूर्व योजना में प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 10-09-2024 तक diupmsme.upsidc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी दिनांक 10 सितम्बर 2024 की अपरान्हः 05-00 बजे तक कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास


 केन्द्र, ऑवला रोड सालारपुर, बदायूॅ में जमा किये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूॅ में सम्पर्क कर सकते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close